फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेट्रोल पंप प्रबंधक से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार, चार नामजद सहित 7 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
चील्ह में पेट्रोल पंप पर मारपीट के आरोपी । स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह के मिश्रधाप गांव में जयशंकर फिलिंग स्टेशन पर सोमवार की दोपहर में मारपीट और लूट की घटना की जांच करने के लिए पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा। जांच के बाद मामले में ग्राम प्रधान सहित चार नामजद और सात अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई है। देर रात मामले में शशि मिलन यादव और राम मिलन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर सोमवार की दोपहर में पेट्रोल लेने आए बाइक सवार पेट्रोल लेने के बाद विवाद कर लिए। बाइक सवार युवकों ने चार लोगों के साथ केबिन में घुसकर प्रबंधक तीर्थराज सिंह की पिटाई कर दी। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक और प्रबंधक ने मारपीट करने और साढ़े चार लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की गई। पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आरोपियों के बीच पेट्रोल लेने के बाद पैसे के लेनदेन में विवाद हुआ था। पेट्रोल पंप प्रबंधक तीर्थराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मिश्रधाप गांव के प्रधान शशि मिलन यादव, राम मिलन यादव, गुनगुन यादव, सचिन यादव और सात अज्ञात पर मारपीट और रंगदारी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीनों टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पता चला कि घटनास्थल पर लूट जैसी कोई घटना नहीं घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें