डंडा मारकर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के लोग। स्रोत- पुलिस
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे खड़े होकर खिड़की के पास मोबाइल पर बात करते या फोन देखते हुए यात्रियों के मोबाइल को डंडा मारकर छिनने वाले गैंग के दो को पक्का पुल चिमनी के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से विभिन्न कंपनी के 13 फोन बरामद किए गए।
कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि डंडा मारकर यात्रियों का मोबाइल लेने वाले गिरोह के लोगों का पता चला था। गिरोह के राजाराम सोनकर निवासी काजीतालाब जंगीरोड कोतवाली कटरा और दिलीप कुमार केवट निवासी ककरहवां कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों दो सदस्यीय एक गैंग है। रेलवे लाइन के किनारे सबरी के आसपास खड़े होकर ट्रेन की खिड़की, गेट के पास मोबाइल चलाते या बात करते हुए यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के मोबाइल फोन को डंडा मारकर गिरा देते है। इस प्रकार से प्राप्त मोबाइल फोनों को किसी अनजान राहगीर को अपनी मजबूरी बताकर औने-पौने दामों पर बेच देते है। पैसे आपस में बांट लेते थे।