फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो करोड़ के गबन के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो करोड़ रुपये के गबन के दो आरोपियों को मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चोलापुर थाने के तेवर गांव के युवराज सिंह और मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाने के सरिया के मूल निवासी व सथवा, सारनाथ में रहने वाले रंजीत सिंह उर्फ रणजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बौलिया लहरतारा निवासी कारोबारी नितिन मित्तल ने गत दो सितंबर को मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। नितिन के अनुसार उनकी फर्म में मैदा, आटा, सूजी जैसी खाद्य सामग्रियों का उत्पादन करती है। उनकी फर्म में प्रयागराज के चक गरीबदास मामा भांजा का तालाब, नैनी निवासी अरविंद कुमार क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। रंजीत सिंह सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। दोनों ने मार्केट में व्यापारियों को सामान दिया, लेकिन फर्म में पैसा जमा नहीं किया। इस तरह से दोनों ने लगभग दो करोड़ रुपये का गबन किया। इस संबंध में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है। विवचेना में सामने आया कि रंजीत का सहयोग युवराज भी किया था। इसलिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद सहित अन्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

रूबीना।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें