फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चोरी का डीजल खरीदने और बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के लहुरियादह गांव में चोरी से खरीदे गए डीजल के भंडारण और बिक्री के आरोप में पुलिस ने भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासी नारायण जायसवाल और विनोद जायसवाल गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दोनों को शुक्रवार सुबह जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार शाम पूर्ति निरीक्षक राज सिंह यादव ने लहुरियादह गांव में अवैध डीजल भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह उपनिरीक्षक रामविशाल, शिवाकांत पांडेय, कांस्टेबल हेमंत नामदेव, विनय और मनोज सरोज ने दोनों को बड़का मोड़ ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें