फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ में दो पशु तस्करों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के खोरिया जंगल के रास्ते मवेशियों को वध के लिए बिहार ले जा रहे तस्करों से पुलिस की रविवार की रात मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली से दो पशु तस्कर घायल हो गए। उनके पास से 25 मवेशी, दो तमंचे, चार कारतूस व दो खोखे बरामद किए गए। घायल बदमाशों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खोरिया जंगल के रास्ते पशु तस्करों ने मवेशियों के तस्करी की योजना बनाई थी। 25 मवेशी लेकर रविवार की देर रात दो बजे वे निकले। पुलिस को इसकी सूचना मिली। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर घेराबंदी की। पुलिस से घिरा देख पशु तस्करों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। इसमें अशोक कुमार राजभर निवासी रामगढ़ चैनपुर भभुआ बिहार को बाएं पैर और मनोज कुमार यादव निवासी मीरापुर थाना अहरौरा के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर अहरौरा सीएचसी ले जाया गया। वहां से उनको ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। घटनास्थल से पुलिस ने 25 मवेशी, दो तमंचे, दो खोखे व चार कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मुनेंद्र पाल पहुंचे। पशु तस्करों से पूछताछ की। पुलिस ने पशु तस्करों पर जानलेवा हमला करने, पशु क्रूरता संरक्षण अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद मवेशियों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।


वर्जन
खोरिया जंगल में पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई। इसमें दो तस्करों के पैर में गोली लगी है। 25 मवेशी, तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। - ओपी सिंह, एएसपी ऑपरेशन
विज्ञापन


000

15 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

जमालपुर। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार की रात को जिवनाथपुर ओवरब्रिज के नीचे से 15 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
जमालपुर पुलिस ने 2024 में लखन विश्वकर्मा निवासी रामपुर कला थाना चकिया चंदौली पर गोवध के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। 15 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सूचना पर जमालपुर पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार की रात जिवनाथपुर ओवरब्रिज के नीचे से घेरेबंदी कर लखन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें