फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर शामिल होंगे ढाई हजार परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें दो हजार दो सौ 81 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बार सभी परीक्षार्थी दूसरे केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व वायस रिकार्डर लगे हुए हैं। स्वकेंद्र परीक्षा की व्यवस्था समाप्त कर अब परीक्षार्थियों को दूसरे केंद्रों पर भेजा जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र संबंधित मदरसों के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। सदर में जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें मदरसा अरबिया, मदरसा अरबिया सुहेलिया, रजाए मुस्तफा मिल्लत नगर, रजाए रसूल मिश्रपुर विजयपुर, चुनार में मदरसा नूरे निस्वां बंगला देवरिया, मदरसा इस्लामिया गरौड़ी अदलहाट तथा मड़िहान में मदरसा बहरूल इस्लाम बनकी पटेहरा शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।
परीक्षाओं का नाम बदला
मिर्जापुर। इस बार कुछ परीक्षाओं का नाम बदल दिया गया है। जो प्रमाणपत्र अथवा अंकपत्र मिलेंगे, उनमें बदला हुआ नाम रहेगा। इस बार सभी परीक्षा में छह प्रश्नपत्र होंगे। कक्षा 10 की परीक्षा का नाम सेकेंडरी परीक्षा कर दिया गया है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की आलिम की परीक्षा को सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का नाम दिया गया है। शेष के नाम यथावत रहेंगे।
विज्ञापन

साल दर साल कम हो रही परीक्षार्थियों की संख्या
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में साल दर साल गिरावट दर्ज की जा रही है। परीक्षार्थियों की संख्या लगातार तीन वर्षों से कम हो रही है। वर्ष 2018 में जहां परीक्षार्थियों की संख्या तीन हजार एक सौ 79 थी तो वर्ष 2019 में यह संख्या घटकर दो हजार चार सौ 11 ही रह गई। इस वर्ष इसमें और कमी हुई जिसमें इस बार मात्र दो हजार दो सौ 81 परीक्षार्थी ही शामिल होंगे। यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो पिछले वर्ष एक लाख 65 हजार परीक्षार्थियों के सापेक्ष इस बार एक लाख 22 हजार परीक्षार्थी ही इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें