फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में डीएम से शिरायत, विद्युतीकरण के बाद भी नहीं मिला कनेक्शन

विज्ञापन
पटेहरा विकास खंड के गुलालपुर में आयोजित डीएम की चौपाल में उपस्थित ग्रामीण । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान तहसील के पटेहरा ब्लाक के गुलालपुर में शुक्रवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने गुलालपुर में चौपाल लगाकर लोगो की समस्याए जानी। अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चौपाल में परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में कुल एक हजार छह सौ 80 की आबादी है। पांच सौ 48 अनुसुचित जाति के लोेग हैं, और गॉव में विद्युतिकरण हो चुका है। चौपाल में एक ग्रामवासी ने कहा कि उसके घर में आज तक कनेक्शन नही है। जिसपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को नियमानुसार कनेक्शन देने का निर्देश दिया। स्वच्छ पेय जल योजना अन्तर्गत बताया गया कि यहांपर कुल 312 हैण्डपम्प लगाये गये है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो हैण्डपम्प खराब हो या रीबोर करने की आवश्यकता हो करें और पीने का पानी उपलब्ध करवाए। पोषाहार व आंगनवाड़ी के बारे में ग्रामीणों ने संतुष्टि जतायी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को पूरा कराने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बताया गया कि इस ग्राम में कुल 272 शौचालय बने है। जिसपर डीएम ने कहा कि जिन पात्र लोगो के नही बने हैं। उनके भी बनवाए जाय और यह भी कहा कि ग्राम प्रधान इसका भौतिक सत्यापन करेंगे और शौचालय के पास खड़े होकर फोटो खिचवाएं। एनआरएलएम, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि योजना, वृद्धा पेंशन व अन्य योजनाओं की पड़ताल की गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय गारंटी योजना अर्न्तगत पौध रोपण, बंधी निर्माण, सी सी रोड आदि का निर्माण किया गया है। अंत्योदय खेजना के तहत कुल 75 कार्ड व पात्र गृहस्थी के 269 कार्ड बनाएं गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जो पात्र गॉव में बचे हैं वे किसी योजना में छूटे नहीं, यह सुनिश्चित करें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम मड़िहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

पटेहरा विकास खंड के गुलालपुर में ग्रामीण की समस्या का जवाब देते पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय।- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें