पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के कंचनपुर हड़ौरा क्रेशर प्लांट के पास अपर खजुरी माइनर में खून से लथपथ बेहोश हालत में युवक पड़ा मिला। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकछा कला गांव निवासी अर्जुन यादव ट्रक चालक है। रविवार की शाम को क्रेशर प्लांट पर ट्रक लोड करने के लिए खड़ी कर मालिक की बाइक लेकर घर गया था। ग्रामीणों ने बताया कि रात में वापस आते समय अनियंत्रित बाइक से गिरकर माइनर में चला गया। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन अपने निजी साधन से उसे अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।