फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 20 लाख की हेरोइन के साथ सोनभद्र के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
देहात कोतवाली पुलिस द्वारा हेराईन के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत -पुलिस - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
बाइक और दो फोन बरामद, कोतवाली देहात पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

मिर्जापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने शुक्रवार को बीरपुर गांव स्थित शिवालय मंदिर के पास से 100 ग्राम हेरोइन के साथ सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के करकी गांव निवासी मनीष कुमार और नीरज कुमार को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक और दो फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पर बीरपुर गांव स्थित शिवालय मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में 100 ग्राम हेरोइन, दो फोन और बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली देहात में एनडीपीएस एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें