कछवां, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में प्रधान के परिवार पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर बेटे प्रेमशंकर (40) की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अनिकेत कुमार निवासी ग्राम तेनुई थाना जंसा वाराणसी व विनोद कुमार निवासी ग्राम विदापुर कछवां को निगतपुर स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
उनके पास से लाठी-डंडे जब्त किए गए। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि प्रधान के पुत्र और टेंट कारोबारी प्रेमशंकर (40) की हत्या के मामले में सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।