मिर्जापुर। कचहरी में पेशी पर आया दुष्कर्म का एक आरोपी शुक्रवार की दोपहर मिर्ची पाउडर फेंककर भागने की कोशिश की । जिसे अधिवक्ता व स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस में पकड़ लिया। बंदी जेल से मिर्ची पाउडर लेकर आया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज निवासी भूपेंद्र सिंह एक माह पहले दुष्कर्म मामले में जेल गया था। शुक्रवार को उसकी कोर्ट में पेशी थी। कचहरी में बने कारागार से पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने अपने पास रखें मिर्ची पाउडर को पुलिस कर्मियों की आंख में फेंककर कर भागने की कोशिश की। तब तक वहां मौजूद अधिवक्ता व अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। मिर्ची पाउडर वह जेल की रसोई से लाया था। बड़ा सवाल यह है कि आखिर कार वह जेल से मिर्ची पाउडर लेकर कैसे आया। जेल प्रशासन ने पेशी पर आने के दौरान कि उसकी तलाशी नहीं की थी । शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी एक माह पहले जेल दुष्कर्म मामले में जेल गया था।