फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रक सवार युवक की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के रामपुर नेवढ़िया गांव के सामने प्रयागराज से वाराणसी मटर लाद कर जा रहा ट्रक सोमवार की रात करीब दो बजे अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ एक पेड़ जाकर टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में उसमें सवार युवक ट्रक में फंस गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मेहनत के बाद सुबह 10 बजे के करीब ट्रक में फंस युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी तो पता चला कि मृतक ट्रक मालिक का भाई है। चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

प्रयागराज से 10 चक्का ट्रक पर मटर लाद कर चालक सुनील कुमार निवासी अहीरी थाना मऊ जनपद चित्रकूट सोमवार की शाम वाराणसी निकला था। ट्रक पर वाराणसी घूमने के उद्देश्य से वाहन स्वामी धर्मेंद्र कुमार पाल निवासी अहीरी थाना मऊ जनपद चित्रकूट मध्य प्रदेश का छोटा भाई जितेंद्र कुमार पाल (19) भी साथ निकला था। जितेंद्र बीए का छात्र था। ट्रक प्रयागराज - मिर्जापुर मार्ग पर सोमवार को देर रात करीब दो बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के रामपुर नेवढ़िया बरमबाबा के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ पेड़ में जाकर टकरा गया। टक्कर इतना तेज था कि आवाज से आस-पास के लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने घटना की सूचना विंध्याचल पुलिस को दी। सूचना पर विंध्याचल थानाध्यक्ष नीरज पाठक और क्षेत्राधिकारी प्रभात राय मौके पर पहुंचे। अष्टभुजा चौकी प्रभारी भरत पांडेय ने दो क्रेन व एक जेसीबी लगाकर काफी मेहनत के बाद मंगलवार को सुबह करीब पौने 10 बजे सुबह ट्रक को पेड़ के पास से हटवाकर हादसे में मृत जितेंद्र कुमार के शव को बाहर निकलवाया। जितेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि जितेंद्र ट्रक चलाने नहीं जानता था। चालक सुनील कुमार ही ट्रक लेकर निकला था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। विंध्याचल कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि जितेंद्र का शव चालक की सीट के पास मिला। चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें