फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ड्रमंडगंज घाटी में पलटा माैसंबी लदा ट्रक, चालक-खलासी घायल

विज्ञापन
ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर पलटा ट्रक। स्रोत- सोशल मी​डिया
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर बुधवार शाम छह बजे माैसंबी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बब्बू शेख (28) और खलासी मोनिस (26), निवासी बीसलपुर जिला पीलीभीत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रक पलटने से सारा मौसमी फोरलेन पर बिखर गया।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से माैसंबी लादकर गोरखपुर जा रहा ट्रक जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्रमंडगंज पुलिस ने घायल चालक और खलासी को अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घाटी में बड़का मोड़ पर माैसंबी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें