फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फोरलेन पर डीसीएम से भिड़ा ट्रक, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। चेरुईराम गांव के पास फोरलेन पर बुधवार को ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इससे डीसीएम के परखचे उड़ गए। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। डीसीएम के खलासी और ट्रक चालक घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के विदिशा शमशाबाद बछिया निवासी चालक आबिद खान (30), खलासी शाहिद (35) के साथ डीसीएम को मिर्जापुर से मध्य प्रदेश लेकर जा रहा था। लालगंज के चिरूईराम गांव के पास आबिद को झपकी आ गई। इससे डीसीएम डिवाइडर पार कर दूसरी लेन पर चली गई। दूसरी लेन पर मध्य प्रदेश की ओर आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक आबिद की मौत हो गई। डीसीएम के खलासी शाहिद और ट्रक चालक राजेश यादव (50) निवासी दमुआन कला घायल हो गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में डीसीएम चालक आबिद की मौत हो गई है। डीसीएम के खलासी और ट्रक चालक घायल है। दोनों ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें