फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शॉर्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग, धान राख

विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के वाराणसी हाइवे पर स्थित उमरिया गांव के सामने लगी आग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
पड़री। वाराणसी हाईवे स्थित उमरिया गांव के सामने शनिवार सुबह नौ बजे धान लदे 16 चक्का ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक अगल-बगल के लोग समझते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पड़री पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड जब तक पहुंचती तब तक ट्रक का इंजन जल चुका था।
विज्ञापन

पड़री के बसारी गांव निवासी वीरेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोनभद्र के मधुपुर से धान लादकर महाराष्ट्र के गोंदिया जा रहा था। उमरिया गांव के सामने हाईवे पर खड़ी कर ट्रक चालक वीरेश कुमार पांडेय नाश्ता कर रहा था। अचानक ट्रक में धुआं निकलने लगा। अगल-बगल के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ट्रक में लगी आग से एनएच पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पड़री पुलिस ने डेढ़ घंटे वन-वे रास्ते से आवागमन चालू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें