फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वीडियो वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी लहंगपुर और दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा के पैर से मारने और सिपाही के पैसा लेने के वीडियो वायरल पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी की ओर से एक व्यक्ति को पैर से मारने और सिपाही के पैसा लेने के वायरल वीडियो के मामले में एसएसपी सोमने बर्मा ने कार्रवाई करते हुए तीनों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में सिपाही पैसा लेते दिखाई दे रहा था। दूसरे वीडियो में दरोगा भी पैसा लेते दिखाई दे रहा है। तीसरे वीडियो में दरोगा किसी को पैर से मारते हुए दिख रहा है। वीडियो में कोई चीख रहा है। माफी मांग रहा है। दरोगा धमकी दे रहा है। मामले में भाजयुमो के जिला मंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी ने एसएसपी सोमेन बर्मा को ज्ञापन देकर चौकी प्रभारी और सिपाही पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी सोमेन बर्मा ने सीओ गायत्री यादव को जांच करने का आदेश दिया। एसएसपी ने बताया कि सीओ गायत्री यादव के प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता पाए जाने पर चौकी प्रभारी लहंगपुर उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार राय, आरक्षी पंकज कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया गया। इनके खिलाफ विभागीय जांच के लिए भी आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें