फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से हो रही परेशानी, लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में अतिक्रमण की समस्या और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही। नगर के अधिकतर मार्गों पर जाम लग रहा। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई से ही यह समस्या हो रही है। यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में अतिक्रमण से नगर हर वक्त जाम में फंसा रहेगा।
विज्ञापन

नगर में रामबाग, घंटाघर व टटहाई रोड पर प्राय: जाम लगता है। इसका सीधा कारण अतिक्रमण है। अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानों के सामने पटरी पर सामान लगा देते हैं। नतीजतन पटरी पर चलने की जगह नहीं बचती। लोगों सड़कों पर ही चलने को बेबस हैं, यह खतरनाक इसलिए है कि पैदल जाते लोगों को बचाने के लिए प्रयास में वाहन सवार गति धीमी रखते हैं। हालांकि लापरवाही चालकों की वजह से कई बार बाजार में हादसे भी हुए। घंटाघर में तो एक दुुकान के सामने वाहनों की इतनी कतार लग जाती है सड़क भर जाती है। इन जगहों पर प्राय: हर 10 मिनट पर जाम लगता है। कई बार इस समस्या को दूर करने की मांग की गई लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें