बरियाघाट रोड सेऑल टीचर्स एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्ध?
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। पुलवामा शहीदों की शहादत की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को ऑल टीचर्स एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों से शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों और लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
सभी बरियाघाट पर एकत्र हो बरियाघाट से संकट मोचन तिराहे तक कैंडल मार्च में निकाला। संकट मोचन तिराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों को राष्ट्र की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि हम लोगो ने अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।यह कार्यक्रम संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर पूरे प्रदेश के जनपद मुख्यालयों पर किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष अंजना सिंह ने कहा कि अटेवा शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धा रखता है। हम सरकार से मांग करते है कि अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी शहीद का दर्जा दिया जाए तथा उनके लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से बहाल की जाए। इस अवसर पर मनोज मिश्रा, वैभव सिंह यादव, संजय सिंह, राकेश कुमार पटेल, सूर्य प्रकाश सिंह सोनू, बाबूलाल सहित सैकड़ों ने भाग लिया।