फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अजीत पवार को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
भरपुरा में श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
पड़री। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व अजीत दादा पवार का अस्थि कलश शुक्रवार को पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के भरपुरा स्थित एक उत्सव लॉन पहुंचा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अस्थि कलश के पहुंचने पर विभिन्न दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

एनसीपी यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महासचिव धनंजय शर्मा तथा प्रदेश महासचिव अनिल त्रिपाठी और एनसीपी यूपी के प्रदेश महासचिव अरुण दुबे की देखरेख में अस्थि कलश को भरपुरा लाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन किया। एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने कहा कि अजीत दादा पवार का निधन देश और राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। दादा पवार ने हमेशा जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर राजनीति की। भरपुरा गांव निवासी एनसीपी के युवा प्रदेश महासचिव अरुण दुबे ने कहा कि अजीत के निधन से भारतीय राजनीति ने एक सशक्त स्तंभ खो दिया है। महाराष्ट्र में रहते हुए भी दादा पवार ने हमेशा उत्तर भारतीयों का साथ दिया। श्रद्धांजलि सभा में एनसीपी प्रदेश महासचिव अनिल त्रिपाठी, अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष (आईटी) दुर्गेश पटेल, पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्यास जी बिंद, मंटू चौबे, जिला प्रभारी प्रधान संघ रामदेव सरोज, पूर्व प्रधान देवमणि दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें