फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंतिम संस्कार से इन्कार, कार्रवाई के लिए 10 घंटे शव रखकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा खैरा गांव निवासी लापता शिवम का शव चार दिन बाद भैंसा गांव के पोखरे में मिला था। बृहस्पतिवार की रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। रात दो बजे कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने घर के पास शव रखकर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। 10 घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए गए। पुलिस छह आरोपियों पर हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी गिरजा देवी ने बताया कि चार दिन पहले एक फरवरी को उनका पुत्र शिवम कुछ दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया था। वहां किसी बात पर मारपीट हो गई थी। इसके बाद शिवम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। अगले दिन पोखरे में छानबीन कराई गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन फरवरी को कछवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बृहस्पतिवार को पोखरे में शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि शिवम की हत्या कर शव फेंका गया है। यदि पुलिस समय रहते सक्रिय हो गई होती तो यह घटना नहीं होती। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने शव घर पर ही रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
सूचना पर कछवां थाना पुलिस सहित आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गिरफ्तारी होने तक परिजन मानने के लिए तैयार नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेमरा, खैरा गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने कुछ लाेगों को हिरासत में लिया। इसके बाद परिजन दोपहर 12 बजे शव का दाह संस्कार करने मेड़िया घाट गए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि आरोपी अटल, निर्मल, सचिन दुबे, गणेश सिंह, संतोष सिंह व आशीष सोनकर पर हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

................................
वर्जन
छह लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - मुनेंद्र पाल, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें