नगर के आवास विकास कालोनी स्थित पार्क में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 52 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। भारतीय युवा कांग्रेस शहर के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान सुनील कुमार, सुशील कुमार पांडेय, रविंद्र श्रीवास्तव,अखिलेश तिवारी, गुलाम मुस्तफा, आजाद आलम आदि रहे।