नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे शिक्षामित्रों ने मंगलवार को राजश्री सिनेमा हाल के बाहर जम कर हंगामा किया। साथ ही नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर नाराजगी जताया।
उसके बाद शिक्षामित्र राज्यमंत्री से मिले। महुवरिया स्थित राजश्री पैलेस में मंगलवार को राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार मंत्री कैलाश चौरसिया के हाथों शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र मिलना था। अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पटेल के नेतृत्व में राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार कैलाश चौरसिया से मिला।
जिलाध्यक्ष ने राज्यमंत्री से शिक्षामित्राें को नियुक्ति पत्र वितरण कराने की मांग की। जिला कोषाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है, लेकिन अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। राज्यमंत्री ने शिक्षामित्रों को जल्द ही नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में विनोद सरोज, डा. भारती, राम अनुज मौर्य, मु. अकरम आजाद, अनिल सिंह, राजेश कुमार, नीरज देवी, सुमन सिंह, प्रियंका सिंह, रेनु मिश्रा, सीमा पांडेय, निहारिका सिंह, गुंजन दूबे, जय देवी मौर्या आदि शामिल रहे।