फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जयंती पर फूलन को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व सांसद स्व़ फूलन देवी को श्रद्धांजली अर्पित करते सपा के कार्यकर्ता, स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को लोहिया ट्रस्ट स्थित जिला कार्यालय में पूर्व सांसद फूलन देवी की 63वीं जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि बीहड़ से संसद तक फूलन देवी का सफर असाधारण और संघर्षपूर्ण था।
गोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवन और संघर्ष पर चर्चा की गई। महासचिव आदर्श यादव ने कहा कि जालौन के एक छोटे गांव के गरीब परिवार में जन्मीं फूलन के साथ हुए भेदभाव, अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं ने जीवन की दिशा बदल दी। उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना। चंबल की पहाड़ियों से लेकर देश की संसद तक का उनका सफर असाधारण और संघर्षपूर्ण रहा। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि फूलन देवी ने 1996 और 1999 के लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से जीत दर्ज की थी। उनका जीवन शोषित वर्ग और महिलाओं के लिए व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पूर्व जिला सहकारी बैंक चेयरमैन एडवोकेट सुरेंद्र सिंह पटेल, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, राजेश भारती समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप्रोच निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार, निष्पक्ष जांच की मांग
आमघाट रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की क्षतिग्रस्त एप्रोच को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। एप्रोच निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो अनियमितताएं सामने आ जाएंगी। आमघाट आरओबी की एप्रोच का क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। मांग की कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी दर्ज किया जाए। ऐसा नहीं होने पर सपा आंदोलन करेगी।

उन्होंने जिले की खराब सड़कों को लेकर भी प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें