फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व स्वर्गीय यदुनाथ सिंह पटेल।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
शेरवां। क्षेत्र के मझगांवा गांव स्थित नवल किशोर सिंह के आवास पर सोमवार को पूर्व विधायक स्व. यदुनाथ सिंह पटेल की जयंती मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
विज्ञापन


नवल किशोर सिंह ने कहा कि यदुनाथ सिंह पटेल आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना जीवित है। उन्होंने बताया कि चुनार तहसील के नियामतपुर कला गांव के मूल निवासी यदुनाथ सिंह ने छात्र जीवन से ही जनहित के मुद्दों को उठाया। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और विज्ञान वर्ग के महामंत्री भी चुने गए। राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1977 में मुगलसराय विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर राजनीतिक सफर शुरू किया। वर्ष 1980 में चुनार विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। साल 1985, 1989 और 1991 में जनता दल के टिकट पर जीत दर्ज की। कहा कि यदुनाथ सिंह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। इस दौरान राहुल किशोर सिंह, रामनिहोर सिंह, रामप्यारे सिंह, इंद्रजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें