फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आंधी-बारिश से पेड़ और खंभे गिरे, तीन घायल, टिन शेड उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम से ही मौसम बदल गया था। रात में जिले में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे चार डिग्री तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए। कई जगह टिनशेड उड़ गए।
विज्ञापन

कछवां इलाके में खंभे गिरने से बिजली से आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। सीखड़ क्षेत्र में घरों पर पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए।
कछवां क्षेत्र में रात दो बजे आई आंधी और बारिश से काफी नुकसान हुआ। क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिर गए। कश्यप कुंड, मां दुर्गा मंदिर के पास बिजली के दो खंभे धराशाई हो गए। पेड़ गिरने से कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

वहीं, सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। बृहस्पतिवार को मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। राजगढ़ क्षेत्र में आंधी बारिश से बिजली के तार पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सीखड़ क्षेत्र में तेज हवा और बारिश से धन्नुपुर में भारी नुकसान हुआ। कई लोगों के टिन शेड उड़ गए। वहीं, शीशम, लिसोरा, नीम के पेड़ धराशायी हो गए। जलंधर बिंद, ताराशंकर बिंद और मंहगू बिंद के घर पर पेड़ गिरने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पेड़ और टिन शेड में दब कर राजेश बिंद, क्रांति बिंद, तारा शंकर बिंद घायल हो गए। तेज हवा के कारण केले की फसल जमींदोज हो गई।
पटेहरा इलाके में भी सुबह रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप निकलने से लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया एक-दो दिन बादल छाए रहने और कही-कहीं बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें