फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 माह बाद अहरौरा थाना प्रभारी का हुआ स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थानाध्यक्षों, निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शुक्रवार एसपी कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अहरौरा थाना और कटरा कोतवाली का प्रभार बदलने के साथ दो निरीक्षक और 13 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में जिले के करीब सभी थानों के प्रभारी बदले गए थे, लेकिन अहरौरा थानाध्यक्ष की कुर्सी बरकरार थी। अहरौरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे को 18 माह बाद हटाया गया। वहीं एक माह पहले ही अदलहाट से कटरा कोतवाली प्रभारी बने प्रमोद यादव को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल के प्रभारी बने हैं। निरीक्षक स्वामीनाथ प्रसाद को पुलिस लाइन से कटरा कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। गैपुरा चौकी प्रभारी एसआई अजीत कुमार श्रीवास्तव को अहरौरा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
अहरौरा थानाध्यक्ष रहे राजेश चौबे को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया। एसआई विनोद कुमार सिंह को अदलहाट से कोवताली शहर, एसआई भरत राय को पुलिस लाइन से थाना हलिया, अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना चुनार, संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जमुआ, चौकी प्रभारी जमुआ सच्चिदानन्द राय को थाना जिगना, अरविन्द कुमार प्रेमी को थाना जिगना से थाना चील्ह, गिरधारी सिंह को थाना जमालपुर से चौकी प्रभारी नटवां, अभिषेक सिंह को चौकी प्रभारी नटवा से मड़िहान थाना में भेजा गया है। वहीं, एसआई शिवप्रकाश राय को थाना अदलहाट से चौकी प्रभारी बरौधा कचार, अनिल कुमार विश्वकर्मा को चौकी प्रभारी बरौधा से चौकी प्रभारी गैपुरा, सूरज बली को थाना अहरौरा से चौकी प्रभारी कस्बा चुनार, कमल टावरी को चौकी प्रभारी कस्बा चुनार से थाना अहरौरा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें