फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: परिवहन मंत्री ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे से लौट कर विंध्याचल पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका और वहां भाजपा की सरकार बनने की कामना की। बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे पहुंचे परिवहन मंत्री ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद त्रिकोण परिक्रमा पथ पर महाकाली व मां अष्टभुजी देवी का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की कामना की गई। मध्य प्रदेश के चुनाव में पार्टी की ओर से प्रभारी के तौर पर उन्होंने कार्य किया। वहां से लौटकर मां के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लोगों को सुलभ व सस्ती यात्रा कराने के लिए कार्य कर रही है। ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के संबंध में उनका कहना था कि यह राष्ट्रीय नेतृत्व का विषय है। ओमप्रकाश राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनको मंत्री बनाने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। परिवहन मंत्री को दर्शन-पूजन धीरज मिश्रा ने कराया। इस दौरान पूर्व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, एआरटीओ विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें