फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिला स्तरीय महिला व पुरुष चिकित्सालय खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जिले में जिला स्तरीय महिला व पुरुष चिकित्सालय खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि विंध्याचल मंडल के तहत आने वाले मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही तीनों जिलों का मंडल मुख्यालय मिर्जापुर है। इसको ध्यान में रखते हुए यहां स्थित जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मंडलीय चिकित्सालय में परिवर्तित कर दिया गया था। इसको वर्तमान में मां विंध्यवासिनी मेडिकल कॉलेज से भी संबद्ध किया गया है। इस कारण से वर्तमान में यहां पूरे मंडल से काफी संख्या में मरीज आते हैं। इससे विशेष रूप से मिर्जापुर के निवासियों को चिकित्सा संबंधी आवश्यक व आकस्मिक सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि शीघ्र ही विंध्य वाकॉरिडोर का निर्माण पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में भी भारी वृद्धि होने की संभावना है। इससे जिले में स्वास्थ्य संबंधी ढांचे को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें