फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 30 चिकित्सा शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में प्र​शिक्षण के बाद डा. दुर्गेश को  प्रमाण पत्र देते प्राचार्य डा. संजीव सिंह । 
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में तीन दिवसीय फैकल्टी ऑफ डेवलपमेंट कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया गया। इसके तहत 30 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. संजीव सिंह ने कहा कि ऐसे फैकल्टी विकास कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने व विद्यार्थियों को सक्षम, संवेदनशील व दक्ष चिकित्सक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निर्माण, लेखन, आकलन, फीडबैक, विश्लेषण, छोटे-बड़े समूहों में शिक्षण जैसी विभिन्न विषय-वस्तुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में आईएमएस बीएचयू से आमंत्रित अनुभवी चिकित्सा शिक्षक डॉ. अतनु रॉय व संस्थान के प्रशिक्षित फैकल्टी सदस्यों ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. पंकज पांडेय, डॉ. प्रतीक पाठक, डॉ. करिश्मा, डॉ. विपिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें