फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हलिया में विशेष लोक अदालत 40 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विशेष लोक अदालत में दीप प्रज्वलित करती डॉ.  मनु कालिया सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा
विज्ञापन
हलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को हलिया ब्लॉक मुख्यालय पर सशक्तीकरण शिविर एवं विशेष लोक अदालत लगी। इसमें 40 मामलों का निस्तारण किया गया। आकांक्षी विकास खंड हलिया में इस प्रकार का यह पहला आयोजन था, इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और विधिक अधिकारों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा आयोग, लखनऊ के सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार द्वितीय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) राहुल कुमार सिंह, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश संतोष गौतम तथा मीडिएशन सेंटर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
विशेष लोक अदालत में ग्राम न्यायालय लालगंज से संबंधित 377 तथा वन विभाग के 70 मामलों के निस्तारण के लिए पंजीकरण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों को त्वरित, सरल एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. मनु कालिया ने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग लंबे समय तक न्याय से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘’न्याय जनता के द्वार’’ अभियान के तहत आयोजित इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य ग्रामीणों को जिला और तहसील मुख्यालय के चक्कर लगाए बिना उनके क्षेत्र में ही त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, प्रभागीय वनाधिकारी आरुषि मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार तथा खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मुकदमा विहीन गांवों के संचालन में उत्कृष्ट कार्य पर प्रधान, सचिव व शिक्षक सम्मानित: हलिया। ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा आयोग, लखनऊ के सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने मुकदमा विहीन गांवों के सफल संचालन में योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों, सचिवों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव बाबू सेठ, गुलाब सिंह पटेल, नगीना देवी, एडीओ (एजी) नरेंद्र कानापुरिया, सचिव चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र राय, मनोज कुमार तथा शिक्षक नितेश सिंह, विनोद कुमार, विनय कुमार, सुजीत बहादुर सिंह और प्रदीप कुमार मौर्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें