मिर्जापुर। बरकछा, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रांतों से कोरोना महामारी के चलते वापस आए प्रवासियों को 125 दिनों में 18 बैच में कृषि एवं कृषि से जुड़े विभिन्न रोजगार प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम समन्वयक/ अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि जिससे प्रवासी अब बाहर न जाकर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से अपने घर पर ही या अपने जिले में रोजगार स्थापित कर सकें। उन्होंने बताया कि इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर छह जुलाई से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, बीज उत्पादन, मशरूम उत्पादन के अलावा अन्य प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों का चयन ग्रामीण विकास विभाग एवं कृषि विभाग की ओर से किया जाएगा।