फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ढाई घंटे पहले आ गई ट्रेन, यात्रियाें को हुई परेशानी, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर अक्सर लोग ट्रेन देर से आने को लेकर परेशान रहते हैं, परंतु शनिवार को ट्रेन निर्धारित समय से ढाई घंटे पहले मेन लाइन पर आ गई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेन को काफी समय तक रोक पाना भी मुश्किल था, इसलिए उसे विंध्याचल स्टेशन पर रोका गया। स्टेशन पर समय से पहुंचे यात्रियाें को दूसरी ट्रेन से विंध्याचल भेजकर संबंधित ट्रेन में बैठाया गया। रेलवे के अधिकारियों ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

हावड़ा से गांधीधाम जाने वाली गाड़ी संख्या 09450 का मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर एक बजकर पांच मिनट है, परंतु शनिवार को ट्रेन सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर ही प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर आकर खड़ी हो गई। यात्रियों को ट्रेन के पहले आने का अंदेशा नहीं था। अक्सर ट्रेन लेट रहती है। निर्धारित समय से पहले ट्रेन आने पर रेलवे के अधिकारी भी परेशान हो गए। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर तीन के मेन लाइन पर खड़ी थी। उस पर अन्य ट्रेनों को आना था। अधिकारी ट्रेन को ज्यादा देर तक खड़ी नहीं रख सकते थे। इसलिए ट्रेन को आधे घंटे बाद विंध्याचल स्टेशन रवाना कर दिया गया। उधर, जब यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन पहले आ चुकी है और विंध्याचल चली गई। ट्रेन छूट जाने को लेकर यात्री परेशान हो गये। इसके बाद पूछताछ काउंटर पर भीड़ लग गई। रेलवे के अधिकारियों ने अनाउंसमेंट कर जानकारी दी। बताया कि ट्रेन विंध्याचल स्टेशन पर खड़ी है। यात्रियों को महानगरी और पैसेंजर ट्रेन की मदद से विंध्याचल रवाना किया गया। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन निर्धारित समय से ढाई घंटे पहले आ गई थी। ट्रेन तीन नंबर लाइन पर खड़ी थी। उसे अधिक समय तक नहीं रोका जा सकता था। इसलिए ट्रेन को विंध्याचल स्टेशन भेजा गया। मिर्जापुर स्टेशन से यात्रियोें को महानगरी तथा अन्य ट्रेनों से विंध्याचल भेजा गया। ऐसा क्यों हुआ, इसके लिए जांच टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें