फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह : एक बाइक पर जा रहे चार युवक, डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती, लालगंज के पतुलकी गांव के पास हादसा
विज्ञापन


-तीन की ही तस्वीर लेनी है, जख्मी की नहीं लेनी है

संवाद न्यूज एजेंसी

लालगंज। पतुलकी गांव के समीप शनिवार दोपहर बाद हाईवे पर मिर्जापुर से आ रहे एक बाइक पर जा रहे चार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गये। यातायात माह में हुए हादसे में बाइक सवार चारों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर गई। जहां डाक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चौथे को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।

लालगंज के खजुरी निवासी सलमान (20), जावेद (19), साहिल (22) और विजय (18) शनिवार सुबह एक ही बाइक से मिर्जापुर घूमने गये थे। दोपहर में बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक लालगंज के पतुलखी गांव हाईवे के पास पहुंची ही थी कि एक युवक ने बाइक मोड़ने को कहा। मोड़ते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे की डिवाइडर से टकरा गई। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सभी को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सलमान, जावेद और विजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार चार लोग हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गये। इसमें तीन की मौत हो गई। एक युवक घायल है। जिसका ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


.......................................................

यातयात माह के दूसरे दिन हुआ बड़ा हादसा

एक नवंबर से यातायात माह मनाया जा रहा है। जिसमें पुलिस और परिवहन विभाग लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक करता है, यातायात माह के दूसरे दिन ही यह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें एक ही बाइक पर सवार चार लोगों में तीन की डिवाइडर से टकराकर जान चली गई। चौथे की हालत गंभीर बनी है।

.....................................

वर्जन

एक बाइक पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गये। इसमें तीन की मौत हो गई। चौथा युवक घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ओपी सिंह, एएसपी ऑपरेशन

.................................

भाईयों की शादी में शामिल होने आया था जावेद

लालगंज। घर में गूंजने वाली शहनाइयों की तैयारियां अचानक मातमी सन्नाटे में बदल गई। हादसे में मृत जावेद दो बड़े भाईयों की शादी में शामिल होने के लिए सूरत से लौटा था। वह वैवाहिक समारोह में खुशी का हिस्सा बनने का अरमान लेकर आया था। परिवार में महीनों से शादी की तैयारियों का उल्लास था। नौ नवंबर को जावेद के दो बड़े भाई आवेद और मुस्ताक की शादी है। इसके लिए सभी बड़े उत्साह से जुटे थे। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। शनिवार को जावेद, सलमान, और साहिल जो विवाह की तैयारी के सिलसिले में मिर्जापुर गये थे। वहां से घर लौट रहे थे, इस बात से अनजान थे कि यह उनका आखिरी सफर है। सड़क पर हुए एक हादसे से घर का माहौल बदल गया। परिवार कल तक शादी के जश्न की योजनाओं में व्यस्त था, अब वह जावेद के मौत के गम में डूब गया है। घर का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें