फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जहां से रोज गुजरती हैं अफसरों की गाड़ियां, वहां भी जाम आम बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वैसे तो जाम की समस्या से पूरा शहर परेशान है। लेकिन जहां से रोज जिले के आला अधिकारी आते-जाते हैं, उन सड़कों पर भी लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। रोज लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। यही नहीं, एंबुलेंस और अधिकारियों के भी वाहन जाम में फंसते हैं लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन




शहर के रमईपट्टी चौराहे, घुरहूपट्टी, मंडलीय अस्पताल, टीबी अस्पताल और तहसील चौराहे का इलाका हर समय जाम की चपेट में रहता है। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत कई अधिकारियों के आवास मोर्चाघर से फतहां होते विसुंदपुर तक स्थित हैं। ये अधिकारी सुबह-शाम इसी मार्ग से आते-जाते हैं। घुरहूपट्टी जाने वाले मार्ग के पास चार रास्ते हैं, जहां रोज सुबह जाम लगता है। इसके आगे रमईट्टी के पास भी जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। वहीं, रमईपट्टी से डीएम कार्यालय और रईपट्टी से पुलिस लाइन मार्ग भी जाम की चपेट में रहते हैं।

टीबी अस्पताल तिराहे से मंडलीय अस्पताल होते रामबाग तक सुबह 10 से 12 बजे तक रोज जाम से लोग परेशान होते हैं। इस मार्ग पर एंबुलेंस भी जाम में फंसती है। इन जगहों पर यातायात पुलिस कर्मी और होमगार्ड तैनात रहने के बावजूद, कोई ऐसा दिन नहीं होता, जब जाम न लगे। जमा लगने पर पुलिसकर्मी सक्रिय होते हैं।
विज्ञापन





ई-रिक्शा और ऑटो भी जाम का कारण, मरीजों को होती है परेशानी

मंडलीय अस्पताल के तीन गेट हैं। एक गेट के पास पुलिस चौकी है और एक गेट ट्रामा सेंटर जाने के लिए है। तीनों गेट के बाहर ई-रिक्शा और ऑटो बेतरतीब तरीके से खड़े रहने के कारण दिन भर जाम लगा रहता है। ट्रॉमा सेंटर के गेट पर भी यही हाल है। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक मरीजों और तीमारदारों की भीड़ बढ़ने के कारण समस्या और जटिल हो जाती है। पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लोग परेशान रहते हैं।


...........................................

वर्जन

जाम की समस्या के निराकरण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई बेहतर योजना बनाई जाएगी। अस्पताल के पास ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से जाम लगता है, तो वहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- सोमेन बर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें