फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीईटी के चलते शास्त्री सेतु पर लगा जाम, दो घंटे फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों तरफ वाहनों की लगी कतार, यातायात पुलिस ने मशक्कत कर खुलवाया जाम
विज्ञापन


चील्ह। पीईटी और रविवार का अवकाश होने से शास्त्री सेतु पर रविवार को भीषण जाम लग गया। सुबह से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ने से दोपहर 11 बजे वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते सेतु के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूरे शहर में जाम का असर रहा।
विज्ञापन

जाम के बीच बाइक, कार, ऑटो और बसों में सवार लोग दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। कई परीक्षार्थियों को भी परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने अतिरिक्त बल लगाकर वाहनों को निकलवाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने परीक्षा के दिनों में सेतु पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें