फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन, लोगों में दिखा उत्साह

Mon, 27 May 2024 08:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर में व्यापारी सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा गया। इस दौरान व्यापारियों व अन्य लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।  
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल के साथ मंच पर मौजूद अतिथी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मिलन पैलेस में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर लोकसभा सीट अपना दल (एस)  की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को व्यापारियों द्वारा जीत के लिए आश्वस्त किया गया। 

विज्ञापन


व्यापारी सम्मेलन में काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने अनुप्रिया पटेल को रिकॉर्ड मतों से जीत के लिए अपना समर्थन दिया। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ता व नेताओं द्वारा स्वागत किया गया।   

कार्यक्रम में मंच पर विशिष्ट अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी, भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता में श्याम सुंदर केशरी के साथ-साथ आशीष बुधिया, अशोक केशरवानी, संजय चौरसिया, शिव मुंदरा, राजकुमार जायसवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें