फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्के न लेने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Jul 2017 12:19 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
प्रदर्शन
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के समय कैश की कमी होने पर बैंकों द्वारा बाजार में सिक्कों की खेप उतारने और अब उसे वापस न लेने पर प्रदेश पूर्वांचल विकास परिषद के बैनर तले व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपे। कहा कि बैंकों को खुदरा व्यापारियों से सिक्कों को जमा कराने का निर्देश दिया जाय।
विज्ञापन


शहर के खुदरा व्यवसायी बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर बैंकों द्वारा सिक्कों के न लेने का विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि नोटबंदी के समय बैंकों द्वारा आम जनता को काफी मात्रा में रेजगारी उपलब्ध करा दिया गया। इस कारण से शहर एवं जिले के भिन्न भिन्न इलाकों में पर्याप्त खुदरा पैसा आ गया। इस पैसे को जब व्यापारी थोक व्यापारियों को देते हैं तो थोक व्यापारी यह कह कह कर फुटकर पैसा नहीं लिया जा रहा है कि बैंक इन्हें नहीं ले रहे हैं। इससे छोटी पूंजी वाले व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। बैंकों द्वारा सिक्कों को जमा कराने के नाम पर रोजाना विवाद पैदा हो रहा है। खुदरा व्यापारियों ने जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे को पत्रक सौंप कर बैंकों को सिक्के ले कर उन्हें जमा कराने का निर्देश देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामजी गुप्ता, महताब आलम, सुरेश, विनोद कुमार, बबलू, अजय अग्रहरी, सुरेश मौर्य, लालचंद भारतीय, संजय कुमार, संदीप केशरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें