सिद्धनाथ दरी से अतिक्रमण हटवाते वनकर्मी।- सोशल मीडिया।
- फोटो : Archive
ड्रमंडगंज। बबुरा रघुनाथ सिंह के मूर्तिहवा जंगल में वन भूमि की जोताई कर रहे ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को सीज कर दिया। टीम को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी रविशंकर शर्मा ने बताया कि वन कंपार्टमेंट नंबर नौ में जोताई की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। ट्रैक्टर को वनरेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है।
वन भूमि पर बनी कुटिया जेसीबी से ध्वस्त की ः सक्तेशगढ़। सिद्धनाथ दरी के पास वन भूमि पर बनी कुटिया को वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी आनंद शेखर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
इस दौरान मौके से सामान जब्त कर चुनार रेंज कार्यालय भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने दोबारा वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाद