फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पर्यटकों को विंढमफाॅल में 10 रुपये देना होगा प्रवेश शुल्क

विज्ञापन
पर्यटकों की सुविधा के लिए विंढमफाल में शेड मरम्मत कार्य में जुटे श्रमिक।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
गेट से फॉल तक पर्यटन केंद्र का होगा कायाकल्प, बच्चों के पार्क को भी सुधारने की तैयारी
विज्ञापन

मिर्जापुर। प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर विंढम फाॅल में पर्यटकों के प्रवेश के लिए 10 रुपये शुल्क देना होगा। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुल्क से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल पर्यटन केंद्र की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होगा। वहीं, विभाग गेट से फॉल तक पर्यटन केंद्र का कायाकल्प कराने में जुटा है।
प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विंढमफॉल घूमने के लिए आने वाले पर्यटक कई बार खाने-पीने की वस्तुओं के अवशेष और कचरा छोड़ जाते हैं। इससे गंदगी प्रभावित होती है। प्रवेश शुल्क से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।
विज्ञापन


रास्ते से बच्चों के पार्क तक सुधरेगी व्यवस्था
पर्यटकों की सुविधा के लिए विभागीय बजट से मुख्य गेट से अंदर तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। पुराने शेड को दुरुस्त करने के साथ बच्चों के पार्क में भी सुधार किया जाएगा। वन विभाग का जोर पर्यटन केंद्र को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने पर है, ताकि पर्यटक बेहतर सुविधाओं के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकें।

इको-पर्यटक केंद्र बनाने की तैयारी, शासन को भेजा प्रस्ताव

मिर्जापुर। विंढमफाल पर्यटन केंद्र के प्राकृतिक सौंदर्य को निखारकर आकर्षक इको-पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने पर यहां पर्यटकों को प्रकृति के करीब सुकून के पल बिताने के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

इको-पर्यटक केंद्र के रूप में विकास होने से विंढमफाल की प्राकृतिक खूबसूरती को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। पर्यटन केंद्र के सुंदरीकरण के साथ पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और क्षेत्र को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्जन
“प्राकृतिक वादियों की सुंदरता में धन की कमी आड़े न आए, इसके लिए 10 रुपये शुल्क लेकर सैलानियों को प्रवेश दिया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए विभागीय बजट के आधार पर विंढमफाॅल का कायाकल्प कराया जा रहा है। साथ ही, इको-पर्यटक केंद्र बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।”
-राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें