फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नए साल के स्वागत में विंढमफाॅल, टांडाफाॅल, सिद्धनाथ दरी पर उमड़े सैलानी

विज्ञापन
नववर्ष पर चुनार के किले का भ्रमण करते पर्यटक, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में नववर्ष पर बृहस्पतिवार को पर्यटन स्थलों पर काफी गहमागहमी रही। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों सिरसी, कुशियरा फाल, सिद्धनाथ की दरी आदि जगहों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने परिवार के साथ बाटी-चोखा बनाया और सेल्फी लेकर स्मृति संजोयी।विंढमफाॅल व टांडाफाॅल में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। नगर से लगभग 18 किलोमीटर दूर विंढमफाॅल अपने प्राकृतिक प्रपात के लिए मशहूर है। सुरक्षित झरना होने से साल के पहले दिन यहां काफी भीड़ पहुंची। साथ ही टांडाफाॅल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पटेहरा : क्षेत्र के सभी सार्वजनिक पिकनिक स्थलों सिरसी जल प्रपात, ददरी बांध, अपर खजुरी फाॅल पर दिन भर पर्यटकों का आगमन होता रहा। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सक्तेशगढ़ : नव वर्ष के पहले दिन घने कोहरे की बावजूद लगभग कई हजार गाड़ियों से पर्यटक सिद्धनाथ की दरी पहुंचे। हालांकि यहां पानी नहीं मिलने से पर्यटक मन मसोस कर रह गए। सिद्धनाथ दरी पर जगह-जगह दुकानें लगी रहीं। हर दुकान पर खाने-पीने की वस्तुओं के अतिरिक्त बच्चों को खेलने के लिए गुब्बारा व अन्य प्रकार की चीजें उपलब्ध थी। लोक गायिकाएं भी गीत संगीत के साथ लोगों का मनोरंजन कर रही थीं। इसी प्रकार बाबा सिद्धनाथ देरी से लगभग 6 किलोमीटर दूर पर भाना दरी में 10,000 से ज्यादा पर्यटकों ने नए साल पर डीजे पर डांस किया।
विज्ञापन

चुनार दुर्ग पहुंचे पर्यटकों ने कारीगरी व नक्काशी की सराहना की-चुनार। गंगातट पर स्थित चुनार के ऐतिहासिक दुर्ग पर पहुंचे पर्यटकों ने नव वर्ष का अभिनंदन किया। दुर्ग भ्रमण करने तहसील क्षेत्र के अलावा वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज, आज़मगढ़, बलिया, मऊ, संत रविदास नगर, सोनभद्र आदि जिलों से बृहस्पतिवार को हजारों की संख्या में पर्यटक दुर्ग पहुंचे। उन्होंने दुर्ग में स्थित रानी सोनवा का मंडप, बाबा भतृहरि नाथ की समाधि एवं विशालकाय बाउली, झरोखा, डाक बंगला एवं डाक बगले से उत्तरवाहिनी गंगा के विहंगम दृश्य का नजारा देखा और दुर्ग में जगह जगह पर्यटकों ने मोबाइल से सेल्फी ली। पर्यटक भगवान विष्णु के पद चिह्नों की आकृति वाले दुर्ग की कारीगरी व नक्काशी की सराहना करते नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें