फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी मंदिर में मंगलवार, रविवार और विशेष स्नान तिथियों पर चरण स्पर्श पर रोक

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर व मंदिर, स्रोत संवाद - फोटो : मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
विज्ञापन
मिर्जापुर। माघ मेले के दौरान प्रयागराज जाने और लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए विंध्य क्षेत्र में व्यवस्था शुरू हो गई है। मां विंध्यवासिनी मंदिर में मंगलवार व रविवार के साथ विशेष स्नान तिथियों पर मां के चरण स्पर्श पर रोक रहेगी। सात स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाकर वाहनों को रोकने की भी व्यवस्था की गई है। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग होगी तथा मोबाइल शौचालय व महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए शेड लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूरे घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था हो रही है। सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। माघ मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। श्रीविंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु पाठक ने बताया कि मां के चरण स्पर्श मंगलवार व रविवार को प्रतिबंधित है। इसके साथ ही माघ स्नान के प्रमुख पर्व जैसे पूर्णिमा, अमावस्या, बसंत पंचमी आदि पर भी चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि मां के दर्शन के लिए भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सात होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इसमें दो विंध्याचल, दो जिगना थाना, एक लालगंज और दो चील्ह थाना में बनाया गया है। भीड़ बढ़ने पर वाहनों को होल्डिंग एरिया में रोकवाया जाएगा। लालगंज, ड्रमंडगंज व हलिया के चार स्थानों पर प्रयागराज के बार्डर पर फोर्स तैनात रहेगी। इसमें पुलिस व पीएसी की टीम रहेगी। दो कंपनी पीएसी की मांग की गई है। पिछले बार की अपेक्षा इस वर्ष 50 से 60 प्रतिशत फोर्स लगेगी, जो लगभग 500 के करीब रहेगी। इसके अलावा कंट्रोल रूम बनाया गया है। फ्लड पीएसी, एसडीआरएफ, ट्रैफिक की टीम रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए कोन और बैरियर की मांग की गई है। 13 से 23 फरवरी तक पड़ने वाले प्रमुख स्नान तिथि के दो दिन पहले और दो दिन बाद तक व्यवस्था रहेगी। बाकी परिस्थितियों के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

घाटों पर बैरिकेडिंग, नदी किनारे बालू की बोरियां रखवाई जा रही-मिर्जापुर। विंध्य क्षेत्र के सभी घाटों विशेषकर, दीवानघाट, पक्का घाट, गुदारा घाट, अखाड़ा घाट आदि जगहों पर गंगा स्नान करने वाले दर्शनार्थियों के लिए गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही किनारे पर सीढि़यों पर पानी में बालू की बोरियां रखवाई जा रही हैं ताकि कोई दुर्घटना न हो सके। इसके साथ ही इन तटों पर अस्थायी प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है। प्रयागराज के दर्शनार्थियों के अतिरिक्त स्थानीय श्रद्धालु महिलाओं के लिए घाटों पर अस्थायी वस्त्र बदलने के शेड लगाए जाएंगे। हर घाट पर कम से कम दो शेड लगाए जाएंगे। इसी प्रकार हर घाट पर एक अस्थायी शौचालय की भी व्यवस्था होगी। नगर पालिका की ओर से 24 घंटे सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। रैन बसेरा व अलाव की भी व्यवस्था की गई है। पिछले दिनों जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने विंध्य क्षेत्र का निरीक्षण कर पलट प्रवाह की तैयारियों की समीक्षा की थी। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बैरिकेडिंग हो गई है। पार्किंग अभी सात स्थानों पर है, यदि आवश्यकता हुई तो उसकी व्यवस्था की जाएगी।
पांच प्रमुख मार्गों पर होगा डायवर्जन -मिर्जापुर। प्रयागराज में माघ मेले को देखते हुए तीन जनवरी से 15 फरवरी तक छह प्रमुख स्नान के एक दिन पहले और एक दिन बाद पांच मार्गों पर डायवर्जन और पांच मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। यातायात प्रभारी रणजीत तिवारी ने बताया कि मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर स्नान को देखते हुए 14 जनवरी की सुबह छह बजे से 19 जनवरी रात 10 बजे तक, बसंत पंचमी स्नान के लिए 22 जनवरी की सुबह छह बजे से 24 जनवरी को रात 10 बजे तक, माघी पूर्णिमा स्नान के लिए 31 जनवरी की सुबह छह बजे से दो फरवरी को रात 10 बजे तक तथा महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर 14 फरवरी से 16 फरवरी तक सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

विंंध्याचल, मिर्जापुर और चुनार में एक ट्रेन का होगा ठहराव-मिर्जापुर। रेल प्रशासन ने माघ मेला 2026 के लिए अनारक्षित गाड़ियों को स्नान के दिन व एक दिन बाद का संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि प्रयागराज से पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए चलने वाली ट्रेन का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर होगा। जनवरी में 15, 16, 18, 19, 23, 24 और एक, दो, 15, 16 फरवरी को ट्रेन का संचालन होगा। प्रयागराज से चलेगी तो विंध्याचल, मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर इनका ठहराव होगा।
प्रयागराज के लिए चार स्थानों पर लगाई गई 62 बसें-मिर्जापुर। प्रयागराज कुंभ को देखते हुए परिवहन विभाग तैयारी में जुट गया है। जिले से होकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मिर्जापुर रोडवेज की 62 बसों को लगाया गया है। जो जिले के चार प्रमुख स्थानों से होकर जाएंगी। जहां से श्रद्धालु बसों से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। जिले के चार जगह, विंध्याचल, हनुमना, घोरावल, शिवपुर के लिए बसों को लगाया गया है। जो दो जनवरी से 15 जनवरी तक इन रुटों पर चलेंगी। प्रयागराज आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इन रूटों पर बसों को लगाया गया है। प्रमुख स्नान दिवस पौष पूर्णिमा, मकर संक्रान्ति, मौनी अमावस्या स्नान, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा, महाशिवरात्रि वाले दिन श्रद्धालु बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अन्य दिनों में प्रयागराज के लिए यात्री कम रहेंगे तो बसों को दूसरे रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें