फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया की टाप ड्रेसिंग करें किसान

Tue, 03 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत कई दिनों से जिले में वर्षा हो रही है। जिसके चलते सरसों, चना, मटर, अरहर, आम की फसलों को काफी क्षति होने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिकों ने खेतों में यूरिया की टाप ड्रेसिंग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


जिससे मौसम की मार झेल रहे किसानों को राहत मिलेगी।

बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डा. एसएन सिंह ने बताया कि बीते दिनों से हो रही वर्षा के कारण जनपद के सभी विकास खंडों में सरसों, चना, मटर, अरहर, आम की फसलों को काफी क्षति होने की आशंका है। 

डा. सिंह ने बताया कि मौसम साफ  होते ही किसान अपने खेतों में यूरिया की टाप ड्रेसिंग तुरंत कर दें। उन्होंने कहा कि बेमौसम की वर्षा एवं लगातार तेज हवाओं के चलने से फसल के गिर जाने के कारण रबी में गेहूं की फसल को अपार क्षति होने की आशंका है।
विज्ञापन


केन्द्र के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. श्रीराम सिंह ने कहा कि किसान मौसम को देखते हुए रबी फसलों की सिंचाई बिल्कुल न करें नहीं तो और भी नुकसान होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें