काशी विद्यापीठ वाराणसी की परीक्षाएं जिले के परीक्षा केंद्रों पर होने वाली है।
महाविद्यालयों में प्रवेश पत्र वितरण आरंभ हो गया है। सोमवार को केबी कालेज में बीए, बीएससी के छात्रों को प्रवेश पत्र का वितरण किया गया।
छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में चस्पा सूची का भी मिलान किया।
प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र के लिए प्रवेश रसीद लाना अनिवार्य है। वहीं नगर के भरुहना स्थित विंध्यवासिनी महाविद्यालय में भी प्रवेश पत्र वितरण किया गया।