फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सामूहिक विवाह समारोह में कल 600 जोड़े एक दूजे के होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दो दिनों में 600 जोड़े एक दूजे के होंगे। 14 मई को पटेहरा के जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल के मैदान में और 16 मई को महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि पटेहरा में आयोजित सामूहिक विवाह में पटेहरा कलां, राजगढ़, नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़, हलिया, लालगंज और नगर पालिका चुनार और अहरौरा के आवेदकों का विवाह होगा। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक को 50- 50 और नगर पालिका को 10- 10 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पटेहरा कला के बीडीओ को नोडल बनाया गया है। इसी प्रकार 16 मई को राजकीय इंटर कालेज परिसर में होने वाले सामूहिक विवाह में सिटी, कोन, मझवां, पहाड़ी, छानबे और नगर पालिका मिर्जापुर व नगर पंचायत कछवां के आवेदक शामिल होंगे। नोडल सिटी विकास खंड के खंड विकास अधिकारी को बनाया गया है। इसमें विकास खंड को 50- 50, मिर्जापुर नगर पालिका को 25 तथा नगर पंचायत कछवां को 10 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें