फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंध्यवासिनी स्वरूप देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 61 लाख होंगे मंजूर

विज्ञापन
सीखड़ ब्लाक क्षेत्र के मवैया गांव में स्थापित विंध्यवासिनी देवी मंदिर।-संवाद।
विज्ञापन
सीखड़। ब्लॉक क्षेत्र के मवैया गांव स्थित प्राचीन माता विंध्यवासिनी स्वरूप देवी मंदिर के सुंदरीकरा एवं पर्यटन विकास के लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने 61.1 लाख की निविदा जारी की है। लंबे समय से मंदिर के विकास की मांग कर रहे ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पुजारी पंडित दुक्खी चौबे ने बताया कि 500 वर्ष पूर्व तम्मनपट्टी गांव के गिरी नामक भक्त प्रतिदिन पैदल विंध्याचल धाम जाकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करता था। उम्र बढ़ने और अस्वस्थता के कारण जब उनका विंध्याचल जाना बंद हो गया तो वह काफी दुखी रहने लगे। इसी दौरान मां विंध्यवासिनी ने उन्हें स्वप्न में दर्शन देकर बताया कि हंसा के पेड़ के नीचे उनकी प्रतिमा है। वहां से प्रतिमा निकालकर स्थापना कर पूजा-अर्चना करने का निर्देश दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने खुदाई की, इसमें मां की भव्य प्रतिमा मिली। प्रतिमा की स्थापना के बाद मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। साथ ही यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया। आज भी बड़ी संख्या में भक्त देवी का दर्शन-पूजन करते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मंदिर के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास कार्य से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही क्षेत्र की धार्मिक एवं पर्यटन पहचान को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार में भी लाभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें