पटेहरा। रामपुर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक मेले के अंतिम दिन मंगलवार को पारंपरिक कुश्ती- दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल के बाद दर्शकों ने बिरहा का भी आनंद उठाया।
अखाड़े में उतरे रामपुर के टमाटर पहलवान ने वाराणसी के सुनील को कड़े संघर्ष के बाद पटकनी दी। दूसरे मुकाबले में वाराणसी के सुनील पहलवान ने मिर्ज़ापुर के मनोज को पटकनी देकर कुश्ती अपने नाम किया। इसी प्रकार बीएलडब्ल्यू के दया पहलवान ने मिर्जापुर के बाबा पहलवान को पटकनी दी।
इस दौरान कई पहलवान अपने दांव से विरोधियों को पटकनी देकर कुश्ती अपने नाम किया। इससे पहले महंत व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद