फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस आज कर सकती है जिवनंदी की हत्याकांड का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार में हुए हाई प्रोफाइल जिवनंदी रथ हत्याकांड का पुलिस आज खुलासा कर सकती है। रंगदारी मामले में छानबीन करते हुुए पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। सुराग मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर दो से तीन को उठाकर पूछताछ किया। जिससे हत्याकांड का पूरा सच पुलिस को पता चल गया है। बस खुलासा का इंतजार है। छानबीन में पुलिस को असलहा भी बरामद हो गया। हो सकता है पुलिस बुधवार को हाई प्रोफाइल हत्याकांड से पर्दा उठा दे।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के कबीर मठ के पास पिछले रविवार 27 सितंबर की रात इस्पात कंपनी के डायरेक्टर टेक्निकल को घेर, पांच गोली मारकर हत्या हत्या कर दी गई थी। उसका एक साथी कमर में गोली लगने से घायल हो गया था, तिसरा साथी किसी तरह भाग कर जान बचाया था। मामले में एडीजी वाराणसी दो दिनो तक चुनार आकर मामले की पड़ताल किया। सप्ताह भर बाद पुलिस को कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगे। जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठा कर पूछताछ किया। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को पुख्ता सबूत हाथ लगे है। यही नहीं पुलिस हत्या में प्रयुक्त असलहे को भी बरामद कर लिया है। पड़ताल में रंगदारी मामले को लेकर ही हत्या होना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस बुधवार को ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें