मिर्जापुर। एलआईयू में तैनात दरोगा लल्लन सिंह के पुत्र शिवम सिंह ने आल इंडिया रैंक आईआईटी में 4652वीं रैंक प्राप्त की। गाजीपुर के रेवतीपुर पकड़ी गांव के मूल निवासी शिवम सिंह की शिक्षा लखनऊ के रेड रोज पब्लिक स्कूल लखनऊ से हुई है। हाईस्कूल में 95 व इंटर में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। शिवम पांच वर्ष से लखनऊ में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वे दो भाई व एक बहन में सबसे बड़े हैं। शिवम के चयन पर लोगों ने दरोगा लल्लन सिंह को बधाई दी।