जम्मूतवी से टाटानगर जा रही मूरी एक्सप्रेस को जगह जगह रोककर मालगाड़ी पास कराए जाने पर शनिवार की रात करीब एक बजे यात्रियाें ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा मचाया।
इस दौरान यात्रियाें ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूछताछ काउंटर पर बैठे कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और शीशा तोड़ना शुरू कर दिया। यात्रियाें के आक्रोश को देख पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर ने उनको समझा बुझाकर तत्काल स्टेशन से गाड़ी रवाना करवाया तब जाकर मामला शांत हुआ।
करीब तीन घंटे की देरी से चल रही मूरी एक्सप्रेस शनिवार की रात लगभग बारह बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।
यहां पर करीब एक घंटे तक ट्रेन को रोककर मालगाड़ी पास कराने पर यात्री नाराज हो गए और हंगामा मचाने लगे। कहा कि इलाहाबाद से आते समय जगह जगह ट्रेन को रोककर मालगाड़ी पास कराया गया इससे ट्रेन कई घंटे लेट हो गई।
इसके बावजूद मिर्जापुर में भी ट्रेन रोककर मालगाड़ी पास कराया जा रहा है। गाड़ी रूकने का कारण पूछने पर रेल कर्मियाें ने बताया कि उसके पीछे राजधानी आ रही है। इसलिए ट्रेन को रोका गया है।
राजधानी जाने के एक घंटे बाद भी ट्रेन नहीं चलाई गई तो यात्री आक्रोशित हो गए और हंगामा मचाते हुए पूछताछ काउंटर पर पहुंच गए। रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काउंटर का शीशा तोड़ने लगे।
यात्रियाें के आक्रोश को देखकर कर्मचारी काउंटर छोड़कर भाग खड़े हुए। यात्रियाें ने कहा कि कंट्रोल कर्मियंो की लापरवाही के चलते अक्सर इलाहाबाद से मिर्जापुर आते आते ट्रेन को पांच घंटे लग जाते हंै।
इससे समस्त ट्रेने लेट होती रहती है। यात्रियाें ने ऐसे लापरवाह कर्मचारी पर लगाम लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। खबर लगते ही आरपीएफ इंस्पेटर एसके वर्मा एवं जीआरपी मौके पर पहुंची और यात्रियाें को समझा बुझाकर शंात कराते हुए गाड़ी रवाना करवाया।
इनसेट
टिकट नहीं मिलने पर यात्री हुए नाराज
होली का त्योहार बीतते ही लोगाें को अपने काम पर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने पहुंचने लगे।
रविवार को काफी संख्या यात्री टिकट लेने के लिए घंटाें लाइन में खड़े रहे फिर भी अधिकांश लोगों को टिकट नहीं मिल पाया। इससे लोग हंगामा मचाते हुए रेल प्रशासन से काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग की।
गुजरात, मुंबई, दिल्ली एवं कोलकता में काम करने वाले लोग होली पर छुट्टी लेकर आए थे। त्योहार बीत जाने के बाद काम पर लौटने के लिए ट्रेनाें में टिकट बुक कराने के लिए स्टेशन पहुंच रहे हैं।
यात्री आरक्षण काउंटर पर पहुंचकर ट्रेनाें में बर्थ की जानकारी जुटा रहे हैं। यात्रियाें का कहना है कि कन्फर्म बर्थ मिले या वेटिंग टिकट तो लेना ही है।
रविवार को एक शिफ्ट में काउंटर चलने के कारण काफी संख्या में लेागों को टिकट नहीं मिल पाया।
इससे यात्रियाें ने आरक्षण काउंटर पर हंगामा मचाया। कहा कि कारउंटर को और बढ़ाया जाए इससे यात्रियाें को टिकट लेने में परेशानी नहीं हो।