क्षेत्र के शर्मा मोड़ पर लगाए गए पिकेट ड्यूटी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक सराफा की दूकान का पीछे से दरवाजा तोड़कर चोर लाखाें रुपये के जेवर उठा ले गए।
सुबह दूकानदार ने तहरीर दी। गौरही गांव निवासी बिहारी सिंह की शर्मा मोड़ तिराहे पर सोने चांदी की दूकान है। होली पर दूकान बंद होने से चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने लाखाें रुपये के जेवर उड़ा दिए।